सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस


5 सितंबर के दिन पूरे देश में शिक्षक दिवस की बधाइयाँ गूँज रही थी। सारा सोशल मीडिया डॉ. राधाकृष्णन जी के फोटो और संदेशों से भरा हुआ था। प्रत्येक देशवासी गर्व के क्षणों में गोता लगा रहा था। डॉ.राधाकृष्णन जी के विचारों को जहाँ-तहाँ तरह तरह से उल्लेख किया जा रहा था।
डा. राधाकृष्णन माँ भारती के महान सपूतो में से एक हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और दर्शन को उस दौर में विश्व के लोगों तक पहुँचाया जब हिन्दू स्वयं को हिन्दू बताने में शर्म का अनुभव किया करता था। हिन्दू 1000 वर्षों की दासता के बोझ तले इतना दब चुका था कि उस मानसिकता से निकलने की चाहत ही पूर्णतः खो चुकी थी। ऐसे में हिन्दू समाज की अवैदिक रूढ़ियों के विरुद्ध देश में ऋषि दयानन्द और राजा राम मोहन राय जैसे महापुरुषों ने संग्राम छेड़ दिया तो वेदों की सच्चाइयों को विवेकानन्द जी और राधाकृष्ण जी के द्वारा आंग्लभाषा में दूर देशों तक पहुँचाया। इसलिए अन्य महापुरुषों के संग डॉ. राधाकृष्णन आदरणीय है किन्तु उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने के ओचित्य पर संशय है।
क्या उनसे पहले भारतीय इतिहास में शिक्षक नही हुए ? परशुराम, गुरु द्रोण , गुरु बृहस्पति, गुरु वशिष्ठ, गुरु संदीपन, आचार्य शंकर, आचार्य रामानुज आदि सहस्रों महान शिक्षकों से भारतभूमि भरी पड़ी है जिनके शिष्यों में इतिहास बदलने की ताकत थी। ये नाम तो बानगी भर हैं। शायद यही कारण है कि हमारे पूर्वजों ने उनमें से किसी एक के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में पर्व का रूप नही दिया बल्कि आषाढ़ की पूर्णिमा को सभी गुरुओं को समर्पित करते हुए महान पर्व बना दिया ।
कहते है डॉ. राधाकृष्णन ने स्वयं कहा था कि यदि उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाये तो वें स्वयं को गौरान्वित महसूस करेंगे। क्या केवल उन्हें गौरान्वित करने के लिए हमने यह परम्परा बनायी? क्या विश्वगुरु भारत में ऐसा कोई दिवस 1962 से पूर्व नही था? और सबसे बड़ा प्रश्न यह कि भारतीय संस्कृति और दर्शन के इतने बड़े विद्वान क्या गुरुपूर्णिमा जैसे पर्व से अनभिज्ञ थे?
भारतीय पद्धति में शिक्षक अर्थात गुरु का स्थान माता पिता के बाद तीसरा आता है जो पूजनीय है। जब श्रीकृष्ण ने अर्जुन से पुछा कि उनका परिचय क्या है तो अर्जुन ने गुरु द्रोण के विरुद्ध युद्धक्षेत्र में भी उत्तर दिया कि वह द्रोण शिष्य अर्जुन है।अर्थात हमारी संस्कृति में गुरुपद इतना उच्च है कि गुरु हमारी पहचान है। 33 कोटि देवताओं में माता पिता के उपरांत शिक्षक तीसरे देवता हैं और गुरुवंदन के लिए हमारी पर्वभूमि भारतवर्ष में एक बहुत बड़ा पर्व है गुरुपूर्णिमा। डॉ. राधाकृष्णन इसकी उपेक्षा करके अपने जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की अनुमति कैसे दे सकते हैं? आखिर एक देश में दो-दो शिक्षक दिवस के आयोजनों का क्या औचित्य है?
मुझ निर्बुद्धि के तो यह बात गले नही उतर रही है क्या पाठक लोग इसका समाधान दे सकते है?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांख्य सूत्र का पहला श्लोक

सत्त्वरजस्तमसां साम्य्वस्था प्रकृतिः, प्रकृति प्रकृतेर्महान, महतोअहंकारोअहंकारात पञ्च तन्मात्रन्युभयमिन्द्रियम तन्मात्रेभ्यः स्थूलभूतानि पुरुष इति पञ्च विश्तिरगणः । । २६ । । अर्थात [सत्त्वरजस्तमसां] सत्त्व रजस तमस की साम्यावस्था प्रकृति है, [ प्रकृतेः महान् ] प्रकृति से महत,[महतः अहंकारः ] महत से अहंकार ,[अहंकारात पञ्च तन्मात्ररिणी उभयमिन्द्रियम] अहंकार से पञ्च तन्मात्र और दोनों प्रकार की इन्द्रियां,[ तन्मात्रेभ्य स्थूलभूतानी] तन्मात्रो से स्थूलभूत [पुरुषः] और इनके अतिरिक्त पुरुष [इति पञ्चविशतिः गणः ]यह पच्चीस का गणः अर्थात संघ समुदाय है। यह सांख्य दर्शन के पहले अध्याय का छब्बीसवा सूत्र है इसमें स्पष्ट है जगत का मूल कारण मूल प्रकृति है किन्तु इस जड़ के अतिरिक्त पुरुष भी है और यह किस प्रकार प्रकृति में क्षोभ पैदा करता है यह सांख्य में आगे बताया गया है। पुरुष की प्रेरणा से प्रकृति साम्यवस्था से वैषम्य की और अग्रसर होती है और प्रथम तत्व प्रधान बनता है जिसमें सत्व की अत्यधिकता होती है। आपने कहा सांख्य का प्रधान जड़ नहीं चेतन है ऐसा नहीं है इसी सूत्र से आप ये समझ सकते हैं पुरुष के अत...

रूद्र के स्वरूप की पड़ताल

भगवान शिव का रूद्र नामक भयंकर रूप क्यों है? क्यों उनका रँग काला है? उनके पाँच मुख कौन कौन और कैसे है?उनकी दस भुजाओं का रहस्य क्या है? उनके तीन नेत्र कौन कौन से है? और उनके त्रिशूल का क्या अर्थ है? प्रतीकों में रमण करने वाले हिन्दुओं!क्या कभी इन प्रश्नों पर विचार किया है? तथाकथित पढ़े-लिखे लोग इस मूर्तियों को देखकर हँसते है। उनके हँसने का कारण भगवान शिव का वह स्वरूप ही नही है अपितु हमारे द्वारा उस स्वरूप को भगवान मान लेना है। हम उस प्रतीक में ही खुश है। उस मूर्ति के मुँह में लड्डू ठूँसकर भगवान की पूजा करके सन्तुष्ट हैं। न तो हम भगवान को जानने का प्रयास करते हैं और न हँसने वाले मूर्खों की जिज्ञासा शान्त कर सकते है। यही कारण है कि अपने धर्म से अनभिज्ञ हिन्दू धर्म से ही पलायन कर रहे हैं। दूसरे धर्म में व्याप्त पर्याप्त वासना उन्हें आकर्षित कर रही है। अतः विद्वपुरुषों ! अपने धर्म के मर्म को समझो और अन्य को भी समझाओ। हमने इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। आपसे अनुरोध है कि उसको प्रचारित करें। उपनिषदों के एक एक श्लोक को संक्षिप्त व्याख्या के साथ हम u tube पर भी हैं और इस ब्लॉग पर तो ह...

अभ्यास की महिमा

यह अभ्यास का विस्तार कैसा आश्चर्यजनक है! अभ्यास से अज्ञानी भी धीरे-धीरे ज्ञानी हो जाता है, पर्वत भी पूर्ण हो जाता है, और बाण अपने महान लक्ष्य को भी भेद डालता है। देखिए, यह अभ्यास की प्रबलता कैसी है? अभ्यास से कटु पदार्थ भी मन को प्रिय लगने लगता है--- अभीष्ट वस्तु बन जाता है। अभ्यास से ही किसी को नीम अच्छा लगता है और किसी को मधु। निकट रहने का अभ्यास होने पर जो भाई बंधु नहीं है, वह भी भाई बंधु बन जाता है और दूर रहने के कारण बारंबार मिलने का अभ्यास न होने से भाई बंधुओं का स्नेह भी घट जाता है। भावना के अभ्यास से ही यह अतिवाहिक शरीर भी, जो केवल विशुद्ध चेतनाकाशरूप है, आधिभौतिक बन जाता है। यह आधिभौतिक शरीर भी धारणा के अभ्यास की भावना से पक्षियों के समान आकाश में उड़ने की सिद्धि प्राप्त कर लेता है। देखिए, अभ्यास की कैसी महिमा है? निरंतर अभ्यास करने से दुःसाध्य पदार्थ भी सिद्ध हो जाते हैं, शत्रु भी मित्र बन जाते हैं और विष भी अमृत हो जाते हैं। जिसने ईष्ट वस्तु के लिए अभ्यास छोड़ दिया है, वह मनुष्यों में अधम है। वह कभी उस वस्तु को नहीं पाता। ठीक उसी तरह जैसे वंध्या स्त्री अपने गर्भ से पुत्र नह...