सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाम व उपनाम


कुछ दिन पहले एक मित्र ने Facebook एक पोस्ट लिखी। पोस्ट का मुख्य विषय जातिवाद का विरोध करना था। पोस्ट बहुत अच्छी थी किंतु कॉमेंट में किसी महानुभाव ने उनसे ही अपना उपनाम नाम के पीछे से हटाने की बात कह दी। वह मित्र इसके लिए सहर्ष तैयार भी हो गये। किंतु इस बातचीत में मेरे मन में कुछ हलचल सी मच गई। बचपन से मैं स्वयं हूं उपनाम से दूर ही रहा हूं। किंतु अब मुझे लगता है नाम और उपनाम जीवन में इन दोनों की उपयोगिता है। हम प्रायःअपने बच्चों का नाम देवियों देवताओं ऋषियों मुनियों एवं प्रतापी राजा आदि के नामों से लेकर ही रखते हैं।यदि किसी अन्य प्रकार का नाम रख दिया जाये तो समाज के लोग न केवल आश्चर्यचकित होते है अपितु ऐसा नाम न रखने की सलाह भी देते है। ऐसा क्यों होता है? इसका रहस्य हमारे समाज की मनोवैज्ञानिक परंपराओं में छुपा हुआ है। आप एक व्यक्ति को लगातार पागल व्यक्ति कहकर संबोधित कीजिए कुछ समय बाद आप उस व्यक्ति में पागलपन को महसूस कर सकेंगे। क्योंकि बार बार ऐसा संबोधन सुनने पर उसके मन में यह विचार घर कर जाता है कि वह अन्य लोगों से अलग है और उसमें कुछ तो कमी है और फिर मन इस बात को मानने लगता है और इस मानने के कारण उसका व्यवहार भी सामाजिक आवश्यकता के अनुरूप नहीं रह जाता और यही तो पागलपन के लक्षण है। अतः नाम एक मानसिक शक्ति है जो हमें इतिहास हो चुके उस महान व्यक्तित्व के जैसा बनने की प्रेरणा देती है जिसके नाम से आज हमारा नाम है। यह हमारे चरित्र को भी उसी दिशा में दिशा देती है। और व्यक्ति को सच्चरित्र रखना ही तो समाज का धर्म है। ऐसे में कुछ लोगों का यह कहना कि नाम में क्या रखा है सरासर अनुचित है। यद्यपि ऐसे बहुत से अपवाद है जिसमें नाम के प्रतिकूल व्यक्ति का व्यवहार पाया जाता है किंतु ऐसे लोग भी तो प्रायः अज्ञानी ही मिलते हैं। कुछ ऐसा ही उपनाम के विषय में भी कहा जा सकता है। उपनाम हमारे पूर्वजों की चरित्र को हमारे द्वारा आगे बढ़ाता है। उपनाम पितृत्व की पहचान है। पितृऋण से उरऋण होने का एक माध्यम भी है ।और अपने खानदान से विरासत में मिली अच्छी शिक्षा को अपने चरित्र में ढालने की प्रेरणा भी है । यदि आज हम झूठ, चोरी, व्यभिचार, द्वेष, ईर्ष्या आदि दुर्गुणों को समाज से समाप्त करने का विचार करते हैं तो इस विचार पद्धति में अकेले एक व्यक्ति के विचार नहीं होते अपितु उसके पूरे खानदान की पारंपरिक विचारधारा उस व्यक्ति के मन में निहित होती है। यदि खानदान की पहचान व्यक्ति के नाम से झलकती है तो इसमें बुरा क्या है? व्यक्ति के चरित्र पर दो बातों का सीधा सीधा प्रभाव पड़ता है ,पहली उसकी परवरिश किस तरह के परिवार में हुई है, किस तरह के समाज में हुई है, और दूसरी वह किस खानदान की पीढ़ी है । यदि खानदान सच्चरित्र है तो आ गए बच्चों के दुष्चरित्र होने की संभावना बहुत ही कम है मनोविज्ञान इस बात को सिद्ध कर चुका है । अतः यदि कोई व्यक्ति सच्चरित्र है तो उसके परिवार की पहचान का चिन्ह अर्थात उपनाम उस व्यक्ति के नाम के साथ जुड़ने पर एक अच्छे परिवार की ख्याति बढ़ती है जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं और स्वयं में सुधार करने का प्रयत्न करते हैं। इस प्रेरणा के लिए उपनाम होना बहुत आवश्यक है। यद्यपि कबीर जैसे कुछ उदाहरण ऐसे भी हैं जिनके खानदान का पता न होने पर भी वह सच्चरित्र हैं लेकिन इस बात को नहीं भुलाया जा सकता कि उनके सच्चरित्र होने में उनके गुरु का हाथ बहुत बड़ा योगदान है और भारत में तो गुरु शिष्य परंपरा भी खानदान की तरह ही चलती है जिसे कोई भी कुलीन व्यक्ति कलंकित करना नहीं चाहता। अतः अपनी परंपराओं, अपने मूल्यों और अपनी पहचान के लिए नाम के साथ उपनाम जोड़ना कम से कम मुझे तो कहीं भी गलत नहीं लगता। आगे विचार अपने-अपने हैं ।आप क्या सोचते हैं? पूरा नाम बताओ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांख्य सूत्र का पहला श्लोक

सत्त्वरजस्तमसां साम्य्वस्था प्रकृतिः, प्रकृति प्रकृतेर्महान, महतोअहंकारोअहंकारात पञ्च तन्मात्रन्युभयमिन्द्रियम तन्मात्रेभ्यः स्थूलभूतानि पुरुष इति पञ्च विश्तिरगणः । । २६ । । अर्थात [सत्त्वरजस्तमसां] सत्त्व रजस तमस की साम्यावस्था प्रकृति है, [ प्रकृतेः महान् ] प्रकृति से महत,[महतः अहंकारः ] महत से अहंकार ,[अहंकारात पञ्च तन्मात्ररिणी उभयमिन्द्रियम] अहंकार से पञ्च तन्मात्र और दोनों प्रकार की इन्द्रियां,[ तन्मात्रेभ्य स्थूलभूतानी] तन्मात्रो से स्थूलभूत [पुरुषः] और इनके अतिरिक्त पुरुष [इति पञ्चविशतिः गणः ]यह पच्चीस का गणः अर्थात संघ समुदाय है। यह सांख्य दर्शन के पहले अध्याय का छब्बीसवा सूत्र है इसमें स्पष्ट है जगत का मूल कारण मूल प्रकृति है किन्तु इस जड़ के अतिरिक्त पुरुष भी है और यह किस प्रकार प्रकृति में क्षोभ पैदा करता है यह सांख्य में आगे बताया गया है। पुरुष की प्रेरणा से प्रकृति साम्यवस्था से वैषम्य की और अग्रसर होती है और प्रथम तत्व प्रधान बनता है जिसमें सत्व की अत्यधिकता होती है। आपने कहा सांख्य का प्रधान जड़ नहीं चेतन है ऐसा नहीं है इसी सूत्र से आप ये समझ सकते हैं पुरुष के अत...

शिव और शक्ति के यथार्थ स्वरूप का विवेचन

चेतनाकाश स्वरूप ब्रह्म को ही भैरव या रूद्र कहते हैं। उनकी जो मनोमयी स्पंदन शक्ति है, उसे काली कहते हैं। वह शिव से भिन्न नही है। जैसे वायु व उसकी गतिशक्ति एक है, जैसे अग्नि और उसकी उष्णता एक है, वैसे ही शिव और उसकी स्पंदनशक्ति-रूपा माया दोनों एक ही हैं।जैसे गतिशक्ति से वायु और उष्णताशक्ति से अग्नि ही लक्षित होती है वैसे ही अपनी स्पंदनशक्ति के द्वारा शिव का प्रतिपादन होता है।स्पन्दन या मायाशक्ति के द्वारा ही शिव लक्षित होते है, अन्यथा नही । शिव को ब्रह्म ही समझना चाहिये, उस शान्तस्वरूप शिव का वर्णन बड़े बड़े वाणी विशारद विद्वान भी नही कर सकते। मायामयी जो स्पंदनशक्ति है, वही ब्रह्मस्वरूप शिव की इच्छा कही गयी है। वह इच्छा इस दृश्याभासरूप जगत का उसी प्रकार विस्तार करती है, जैसे साकार पुरुष की इच्छा काल्पनिक जगत का विस्तार करती है। इस प्रकार शिव की इच्छा ही कार्य करती है। निराकार ब्रह्म शिव की वह मायामयी स्पंदनशक्तिरूपा इच्छा ही इस सम्पूर्ण दृश्यजगत का निर्माण करती है। वही अपने अन्तर्गत चिदाभास के द्वारा उद्दीप्त होकर जीव-चैतन्य अथवा चितिशक्ति कही गयी है।वही जीने की इच्छा वाले प्राणियों का ज...

अभ्यास की महिमा

यह अभ्यास का विस्तार कैसा आश्चर्यजनक है! अभ्यास से अज्ञानी भी धीरे-धीरे ज्ञानी हो जाता है, पर्वत भी पूर्ण हो जाता है, और बाण अपने महान लक्ष्य को भी भेद डालता है। देखिए, यह अभ्यास की प्रबलता कैसी है? अभ्यास से कटु पदार्थ भी मन को प्रिय लगने लगता है--- अभीष्ट वस्तु बन जाता है। अभ्यास से ही किसी को नीम अच्छा लगता है और किसी को मधु। निकट रहने का अभ्यास होने पर जो भाई बंधु नहीं है, वह भी भाई बंधु बन जाता है और दूर रहने के कारण बारंबार मिलने का अभ्यास न होने से भाई बंधुओं का स्नेह भी घट जाता है। भावना के अभ्यास से ही यह अतिवाहिक शरीर भी, जो केवल विशुद्ध चेतनाकाशरूप है, आधिभौतिक बन जाता है। यह आधिभौतिक शरीर भी धारणा के अभ्यास की भावना से पक्षियों के समान आकाश में उड़ने की सिद्धि प्राप्त कर लेता है। देखिए, अभ्यास की कैसी महिमा है? निरंतर अभ्यास करने से दुःसाध्य पदार्थ भी सिद्ध हो जाते हैं, शत्रु भी मित्र बन जाते हैं और विष भी अमृत हो जाते हैं। जिसने ईष्ट वस्तु के लिए अभ्यास छोड़ दिया है, वह मनुष्यों में अधम है। वह कभी उस वस्तु को नहीं पाता। ठीक उसी तरह जैसे वंध्या स्त्री अपने गर्भ से पुत्र नह...