सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चरखा और नवयुवक


आजकल चरखा लोगों का एक बड़ा दुश्मन बनकर उभर रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में चरखे के योगदान को नकार कर पिस्तौल को महिमामण्डित करना नवयुवकों की दिवानगी हो गयी है। हिन्दू बनना उनका शोंक बन गया है और चरखा हिन्दू होने पर कलंक जैसा हो गया है। इन मूढ़ बालकों को कैसे समझाया जाये कि चरखा हमारी दुर्बलता नही अपितु शक्ति थी, है और रहेगी। चरखा भले हो नई पीढ़ी के लिए गुजरे समय की बात हो जाये किंतु चरखा हमारी शक्ति अवश्य बना रहेगा।
यह पढ़कर कुछ लोग मुझे मूर्ख समझने की भूल कर सकते हैं। मैं किसी के सोचने के निजी अधिकारों में टांग तो अड़ा नही सकता,जो यह भूल करते हैं करे! किन्तु जब हम अपने धर्म के मूल को खोकर उदाहरण स्वरूप कही गयी कहानियों और प्रतीकों में ही भटककर भी धार्मिक हो सकते है तो चरखे को कोसने से देशभक्त भी हो सकते है। यह सामान्य सी भूल हमारी संस्कृति के लिए कितनी घातक हो सकती है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जो नग्नता हम अजंता, एलोरा के समय से त्याग कर सभ्यता के आवरण में ढाँक चुके थे उसे केवल इसलिए उतार फेंक रहे है कि एक बाहरी संस्कृति ने हमे बताया कि इससे आधुनिक बना जाता है। अभी तक तो हम मूल ज्ञान से हटकर प्रतीकों में ही खोये हुए थे अब बिना विचार किये असभ्य लोगों का अनुसरण भी करने लगे है। आश्चर्य की बात तो यह है कि हम जानते है कि यह धूर्त, धोखेबाजों और चरित्रहीन लोगो का अनुसरण है किन्तु इस अनुसरण को ही हमने सभ्यता का चोला पहना दिया।
इस झूठ के विरोध का प्रतीक है चरखा। कभी एक कम्पनी ने हमे लूट कर कंगाल कर दिया था, आज हजारों कम्पनियाँ भारत में आकर अपना कारोबार जमा रही है जिसमे भारत का धन बाहर जा रहा है। हमारी खून पसीने की कमाई में ये कम्पनियाँ हमे भोग और विलासिता के अतिरिक्त कुछ भी तो नही परोस रही है!इस शोषण के विरोध का प्रतीक है चरखा। हमारी शिक्षा नीति में मैकाले की पद्धति का अंधानुसरण हमारे कीमती 15- 16 वर्ष खोकर भी हमें बेरोजगार होने की ही योग्यता प्रदान करता है । इसके विरोध का प्रतीक है चरखा। चीन जैसे देश हमें इसीलिए आँखे दिखा रहे है कि हम उनके सस्ते सामान के लालची हो गए है। यदि हम स्वदेशी सामान के अतिरिक्त अन्य सामान न खरीदने का निश्चय कर लें तो चीन को भारी हानि हो सकती है और वह अपनी औकात में आ जायेगा। इस स्वदेशी और स्वाभिमान का प्रतीक है चरखा।
मेरे नवजवान मित्रों! चरखे को खुली आँखों से देखकर केवल लकड़ी के चक्र, लोहे के तकुवे, फूंस की चमरक तथा सूत के धागे का संयोजन मात्र न जानो। उसके पीछे के रहस्यों का भी अवलोकन करो। चरखा जिस प्रयोजन में स्वतंत्रता संग्राम में प्रयुक्त हुआ था उसी प्रयोजन में आज भी चरखा अपना महत्व रखता है। प्रतीकों से बाहर निकलकर मूल में प्रवेश करो तो ही आप लोग हिन्दू होने पर,भारतीय होने पर तथा वैदिक ज्ञान के वाहक होने पर गर्व का अनुभव करोगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांख्य सूत्र का पहला श्लोक

सत्त्वरजस्तमसां साम्य्वस्था प्रकृतिः, प्रकृति प्रकृतेर्महान, महतोअहंकारोअहंकारात पञ्च तन्मात्रन्युभयमिन्द्रियम तन्मात्रेभ्यः स्थूलभूतानि पुरुष इति पञ्च विश्तिरगणः । । २६ । । अर्थात [सत्त्वरजस्तमसां] सत्त्व रजस तमस की साम्यावस्था प्रकृति है, [ प्रकृतेः महान् ] प्रकृति से महत,[महतः अहंकारः ] महत से अहंकार ,[अहंकारात पञ्च तन्मात्ररिणी उभयमिन्द्रियम] अहंकार से पञ्च तन्मात्र और दोनों प्रकार की इन्द्रियां,[ तन्मात्रेभ्य स्थूलभूतानी] तन्मात्रो से स्थूलभूत [पुरुषः] और इनके अतिरिक्त पुरुष [इति पञ्चविशतिः गणः ]यह पच्चीस का गणः अर्थात संघ समुदाय है। यह सांख्य दर्शन के पहले अध्याय का छब्बीसवा सूत्र है इसमें स्पष्ट है जगत का मूल कारण मूल प्रकृति है किन्तु इस जड़ के अतिरिक्त पुरुष भी है और यह किस प्रकार प्रकृति में क्षोभ पैदा करता है यह सांख्य में आगे बताया गया है। पुरुष की प्रेरणा से प्रकृति साम्यवस्था से वैषम्य की और अग्रसर होती है और प्रथम तत्व प्रधान बनता है जिसमें सत्व की अत्यधिकता होती है। आपने कहा सांख्य का प्रधान जड़ नहीं चेतन है ऐसा नहीं है इसी सूत्र से आप ये समझ सकते हैं पुरुष के अत...

शिव और शक्ति के यथार्थ स्वरूप का विवेचन

चेतनाकाश स्वरूप ब्रह्म को ही भैरव या रूद्र कहते हैं। उनकी जो मनोमयी स्पंदन शक्ति है, उसे काली कहते हैं। वह शिव से भिन्न नही है। जैसे वायु व उसकी गतिशक्ति एक है, जैसे अग्नि और उसकी उष्णता एक है, वैसे ही शिव और उसकी स्पंदनशक्ति-रूपा माया दोनों एक ही हैं।जैसे गतिशक्ति से वायु और उष्णताशक्ति से अग्नि ही लक्षित होती है वैसे ही अपनी स्पंदनशक्ति के द्वारा शिव का प्रतिपादन होता है।स्पन्दन या मायाशक्ति के द्वारा ही शिव लक्षित होते है, अन्यथा नही । शिव को ब्रह्म ही समझना चाहिये, उस शान्तस्वरूप शिव का वर्णन बड़े बड़े वाणी विशारद विद्वान भी नही कर सकते। मायामयी जो स्पंदनशक्ति है, वही ब्रह्मस्वरूप शिव की इच्छा कही गयी है। वह इच्छा इस दृश्याभासरूप जगत का उसी प्रकार विस्तार करती है, जैसे साकार पुरुष की इच्छा काल्पनिक जगत का विस्तार करती है। इस प्रकार शिव की इच्छा ही कार्य करती है। निराकार ब्रह्म शिव की वह मायामयी स्पंदनशक्तिरूपा इच्छा ही इस सम्पूर्ण दृश्यजगत का निर्माण करती है। वही अपने अन्तर्गत चिदाभास के द्वारा उद्दीप्त होकर जीव-चैतन्य अथवा चितिशक्ति कही गयी है।वही जीने की इच्छा वाले प्राणियों का ज...

अभ्यास की महिमा

यह अभ्यास का विस्तार कैसा आश्चर्यजनक है! अभ्यास से अज्ञानी भी धीरे-धीरे ज्ञानी हो जाता है, पर्वत भी पूर्ण हो जाता है, और बाण अपने महान लक्ष्य को भी भेद डालता है। देखिए, यह अभ्यास की प्रबलता कैसी है? अभ्यास से कटु पदार्थ भी मन को प्रिय लगने लगता है--- अभीष्ट वस्तु बन जाता है। अभ्यास से ही किसी को नीम अच्छा लगता है और किसी को मधु। निकट रहने का अभ्यास होने पर जो भाई बंधु नहीं है, वह भी भाई बंधु बन जाता है और दूर रहने के कारण बारंबार मिलने का अभ्यास न होने से भाई बंधुओं का स्नेह भी घट जाता है। भावना के अभ्यास से ही यह अतिवाहिक शरीर भी, जो केवल विशुद्ध चेतनाकाशरूप है, आधिभौतिक बन जाता है। यह आधिभौतिक शरीर भी धारणा के अभ्यास की भावना से पक्षियों के समान आकाश में उड़ने की सिद्धि प्राप्त कर लेता है। देखिए, अभ्यास की कैसी महिमा है? निरंतर अभ्यास करने से दुःसाध्य पदार्थ भी सिद्ध हो जाते हैं, शत्रु भी मित्र बन जाते हैं और विष भी अमृत हो जाते हैं। जिसने ईष्ट वस्तु के लिए अभ्यास छोड़ दिया है, वह मनुष्यों में अधम है। वह कभी उस वस्तु को नहीं पाता। ठीक उसी तरह जैसे वंध्या स्त्री अपने गर्भ से पुत्र नह...